{"_id":"5aa17b8e4f1c1ba9758b45ac","slug":"61520532366-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में बेटियां नहीं हैं सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में बेटियां नहीं हैं सुरक्षित
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रावती देवी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी बचाओ का नारा देकर केंद्र में आई भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बीएचयू में सुरक्षा की मांग करने वाली बेटियों को लाठियां खानी पड़ी थीं।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं के ऊपर बढ़ रही घटनाएं बेहद शर्मनाक है। प्रत्येक एक मिनट पर महिलाएं हिंसा और हत्या की शिकार हो रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार में महिलाओं के ऊपर 15 गुना अपराध बढ़ा है। हर रोज 20 महिलाएं दहेज हत्या की शिकार हो रही है। साथ ही 5 मिनट में एक महिला गैंगरेप और बलात्कार की शिकार हो रही है। गैंगरेप तथा बलात्कार जैसे जघन्य 100 मामलों में केवल 27 मामलों में ही आरोपियों को सजा मिल पाई है। महिलाओं पर हिंसा, हत्या, गैंगरेप, छेड़खानी जैसे अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। 33 प्रतिशत आरक्षण और बराबरी की बात तो छोड़ ही दी जाए। इस मौके पर मंजू गौड़, चिता देवी, सोनी देवी, भगवानी, सुरजी आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता शैल कुमार और संचालन समीना देवी ने किया।