{"_id":"5aa020b64f1c1ba3378b78e3","slug":"61520443574-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैस के इंतजार में घंटों खड़े रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैस के इंतजार में घंटों खड़े रहे ग्राहक
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज। मंगलवार को स्थानीय बाजार के स्टेट बैंक की शाखा में ग्राहकों के लौटने के बाद शाम साढ़े चार बजे कैश आया। दूसरे दिन बुधवार को पैसा लेने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी लेकिन बैंक में तीन कर्मचारियों की जगह सिर्फ एक कर्मचारी होने की वजह से ग्राहकों को पैसा निकालने और जमा करने के लिए घंटों कतार में खड़ा होना पड़ा। परेशान ग्राहक बैंक की इस खराब व्यवस्था को कोसते रहे।
बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में कैश न होने से स्थानीय सहित दूर-दराज से आए ग्राहक बिना पैसे के ही निराश होकर लौट गए थे। दूसरे दिन बुधवार को पैसा निकालने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। तीन कर्मचारियों की जगह दो कर्मचारियों के छुट्टी पर होने से एक ही कर्मचारी मौजूद था। इससे ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पैसा निकालने और जमा करने के लिए उन्हें घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा। सिसौड़ा निवासी अरविंद यादव ने बताया कि सुबह से कतार में खड़े हैं। तीन घंटा हो गए, लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिल पाया। रसूलपुर निवासी संजय यादव ने बताया कि बैंक से पैसा निकलकर खेती के लिए बाजार से सामान खरीदना है, लेकिन चार घंटा बीतने के बाद भी पैसा नहीं मिल सका। पैसा मिलने में देरी की वजह से बाजार करने में परेशानी होगी। सौरम निवासी बरसाती सिंह ने कहा कि बैंक में एक कर्मचारी के ही लेन-देन करने से हम लोगों को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ा। इस संबंध में शाखा प्रबंधक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक में तीन कर्मचारियों की तैनाती हैं। दो कर्मी छुट्टी पर गए हैं। एक कर्मी की तबीयत खराब है, जबकि दूसरे कर्मी की शादी है। इस वजह से मात्र एक कर्मचारी से काम चलाया जा रहा है। इससे लेन-देन का काम प्रभावित हुआ है और ग्राहकों को काफी देर तक कतार में खड़ा रहना पड़ा है।