{"_id":"5a9d7cca4f1c1b4d588bb94d","slug":"61520270538-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल शिक्षा के प्रति जागरुक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल शिक्षा के प्रति जागरुक किया
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना पीजी कालेज इकाई के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन सोमवार को स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डा. एसएन सिंह एवं डा. जेके राव के निर्देशन में सर्व शिक्षा अभियान की रैली निकाली। इस दौरान लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
रैली में शामिल बच्चे सब पढ़ें, सब बढ़ें, अगर एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा, पिता जी सुन लो विनती हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी, दीप से दीप जलाएंगे, देश को साक्षर बनाएंगे, बापू जी का था यह कहना, अनपढ़ बनकर कभी न रहना आदि नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर उर्फ लंगड़पुर और हेतिमपुर में लोगों से संपर्क कर शिक्षा के प्रति जागरुक किया। शाम को आयोजित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विषयक गोष्ठी में डा. अश्विन सहाय ने स्वयंसेवकों को जागरुक किया। इस अवसर पर विटामिन की गोलियों का भी वितरण किया गया।