फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा आज से, आठ केंद्रों पर बैठेंगे 6342 परीक्षार्थी

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा आज से, आठ केंद्रों पर बैठेंगे 6342 परीक्षार्थी

Sun, 04 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा आज से, आठ केंद्रों पर बैठेंगे 6342 परीक्षार्थी
गाजीपुर।
विज्ञापन

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा होने के कारण परीक्षा केंद्र भी बढ़े हैं। जिले के विभिन्न विद्यालयों के पंजीकृत 63 सौ से अधिक परीक्षार्थियों के लिए जिले में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सचल दस्ते का गठन किया गया है।
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजूकेशन (सीबीएसई) की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। इस वर्ष की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते वर्ष करीब 3100 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनके लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। 10वीं के 4258 और 12वीं के 2084 सहित कुल 6342 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें केंद्रीय विद्यालय, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, शाहफैज पब्लिक स्कूल, तूलिका पब्लिक स्कूल, सन शाइन पब्लिक स्कूल, रेनबो माडर्न स्कूल, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल एवं वेद इंटरनेशनल स्कूल प्रमुख हैं। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या का निर्धारण कर दिया गया है। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी शाहफैज पब्लिक स्कूल स्थित केंद्र पर बैठेंगे। बोर्ड की परीक्षा एक पाली में सुबह साढ़े 10 बजे से दिन में डेढ़ बजे तक होगी। पहले दिन 12वीं कक्षा के छात्रों की इंग्लिश इलेक्टिव एवं इंग्लिश कोर प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड की ओर से सचल दस्ते का गठन किया गया है। रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर डेस्क स्लिप लगाने का काम पूरा किया गया। केंद्रों पर सीट प्लानिंग के अलावा परीक्षा के मद्देनजर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा
गाजीपुर। जिले में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा भी तीसरी आंख की निगरानी में होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा पहले से ही लगे हुए हैं। इन्हें इस बार और सक्रिय कर दिया गया है। शिक्षा महकमे के अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा को लेकर पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश जारी किया है। साथ ही किसी भी परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed