फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में शरीक होंगे देश-विदेश के विद्वान

अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में शरीक होंगे देश-विदेश के विद्वान

Thu, 05 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में शरीक होंगे देश-विदेश के विद्वान
गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज में डा. सानंद सिंह एवं डा. आरएन तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें सात और आठ अक्तूबर को कॉलेज में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस सेमिनार में देश ही नहीं, विदेशों के भी विद्वानों के साथ ही कई विश्वविद्यालयों के कुलपति भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. सानंद सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार को छह सत्रों में बांटा गया है। सात अक्तूबर को प्रथम सत्र में लोक संस्कृति एवं लोकाचार तथा कर्मवीर सत्यदेव सिंह अभिनंदन ग्रंथ का लोकार्पण होगा। द्वितीय सत्र में लोक संस्कृति एवं वैश्विक परिपेक्ष्य पर चर्चा होगी। तृतीय सत्र में लोक कलाओं पर आधारित प्रदर्शनी तथा आठ अक्तूबर को चौथे सत्र में लोक विमर्श विषय पर चर्चा, पांचवें सत्रमें लोक जीवन के विविध आयामों पर चर्चा तथा छठवें एवं अंतिम सत्र में लोक रंजन कार्यक्रमों में विदेशिया का मंचन और बृजभार चछा मलाह गीत का आयोजन होगा। श्री सिंह ने बताया कि विदेशों के जिन विद्वानों के सेमिनार में भाग लेने की सहमति मिली है, उनमें अमेरिका के माइकल बुलेनेक, ईरान से अश्फाक सबुरी, जमैका से प्रो. राकेश मिश्र, नेपाल से प्रो. संजीव, भूटान से तेनजित जम्पो, तिब्बत से तासी दुनढुप आदि शामिल हैं। इसके साथ ही कई जिन विश्वविद्यालय के कुलपति ने भी आने की सहमति जताई हैं, उनमें लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी सिंह, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह, जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जदुनाथ प्रसाद दूबे, महात्मा काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. पृथ्वीश नाथ, भोपाल विश्वविद्यालय के कुलपति डा. कमलाकर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा अंबेडकर विश्वविद्यालय नई दिल्ली से प्रो. सत्यकेतू सांस्कृत, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से प्रो. हरिमोहन, शांति निकेतन विश्वविद्यालय कोलकाता से प्रो. सुभाष चंद्र राय, काशी विद्यापीठ से रघुवीर सिंह तोमर, आईआईटी बीएचयू से प्रो. प्रभाकर सिंह, संपूर्णानंद विश्वविद्यालय वाराणसी से प्रेमनारायण सिंह, भोपाल विश्वविद्यालय से अनंत सिंह, मगध विश्वविद्यालय से विरेंद्रदेव सिंह, वीरकुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा से प्रो. विक्रमदेव सिंह, टाइम्स आफ इंडिया से संजय सिंह एवं जनसत्ता से सूर्यनाथ सिंह भाग लेंगे। डा. सानंद सिंह ने पूर्वांचल के बुद्धिजीवों से आग्रह किया कि इस सम्मेलन में भाग लेकर देश-विदेश के विद्वानों के विचारों को सुने और पूर्वांचल में लोक संस्कृत लोकाचार को लेकर वातावरण पैदा करें, जिससे की आने वाली पीढ़ी अपने संस्कृति को संजोकर रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed