{"_id":"59d3ce934f1c1bcc538b58f9","slug":"61507053203-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनियां। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण वाराणसी के अपर आयुक्त प्रशासन ओमप्रकाश चौबे ने किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन कर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों की जांच की। इसमें डिप्टी सीएमओ, एबीएसए के न मौजूद होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि समाधान दिवस के लिए सभी विभाग के लोग अपना रजिस्टर स्वयं बनाकर समाधान दिवस में आई शिकायतों को दर्ज करें एवं निस्तारण की तिथि अवश्य प्रदर्शित करें। कहा कि इस तहसील समाधान दिवस की मानीटरिंग मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं। इस मौके पर तहसीलदार दिनेश चंद, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार वर्मा, आपूर्ति निरीक्षक अमित कुमार एवं भुड़कुड़ा, सादात, बहरियाबाद, शादियाबाद थाना के थानाध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्षता उप जिलाधिकारी भवानीदीन ने की।
..
विज्ञापन
..