{"_id":"59d12b944f1c1bcb538b53bd","slug":"61506880404-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन सहित डीजे थाने ले आने पर फुटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन सहित डीजे थाने ले आने पर फुटा गुस्सा
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनिया (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली के स्थानीय कस्बा स्थित शिव मंदिर पर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा बोलेरो पर बैंड और डीजे अभी बांधा ही जा रहा था। कोतवाली पुलिस जबरिया गाड़ी सहित बैंड बाजे और डीजे लेकर कोतवाली चली आई। इसकी जानकारी होते ही पुरानी बाजार और नई सड़क कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मूर्ति वापस लाकर वाहन सहित चौजा तिराहे पर बांस बल्ली लगाकर जामकर दिया और पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने लगे।
इसके चलते दिन में तीन बजे से लेकर 5 बजे तक जाम लगने से दोनों तरफ दो पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, राजेश भारद्वाज, अवधेश यति, विपिन सिंह, उमाशंकर यादव, इंद्रदेव कुशवाहा मौके पर पहुंचकर डीजे को थाने से वापस मंगवाने की जिद पर अड़े गए। इसकी सूचना मिलते ही तहसीलदार दिनेश कुमार जाम स्थल पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं से वार्ता के बाद थाने से बैंड बाजे वापस मंगवाने पर 2 घंटे बाद जाम हटवाया गया। पूजा कमेटी और नेताओं का कहना था कि थाने द्वारा बैंड बाजा बजाने की मनाही की कोई जानकारी पहले से नहीं दी गई थी। शांति कमेटी की बैठक में भी इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।