फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चीन का पुतला फूंक स्वदेशी सामान खरीदने की ली शपथ

चीन का पुतला फूंक स्वदेशी सामान खरीदने की ली शपथ

Fri, 08 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
चीन का पुतला फूंक स्वदेशी सामान खरीदने की ली शपथ
गाजीपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय ने कहा कि हमें चीन के 1962 में दिए धोखे को भूलना नहीं चाहिए। चीन हमारी अर्थव्यवस्था को दीमक की तरह चाट रहा है। हम लोग सस्ते सामान की लालच में अपना ही अहित कर रहे हैं। यह बातें उन्होंने सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्वदेशी जागरण मंच रथयात्रा के पहुंचने पर आयोजित सभा में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का तकाजा है कि हम स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करें और हर प्रकार के चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करें। स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी अजय ने कहा कि चीन एक विस्तारवादी देश है और भारत के लिए खतरा है। चीन अपने खतरनाक रसायनों से निर्मित सस्ती और लुभावनी वस्तुओं को भारत में निर्यात कर रहा है जिसका प्रयोग हम करते हैं जिससे चीन का आर्थिक लाभ और हम सब अपना नुकसान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में चीन का पुतला फूंका। सभी लोगों ने चीनी उत्पाद न खरीदने और स्वदेशी सामान खरीदने की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. सुनील शाही, कार्तिक गुप्ता, अजित कुमार, रत्नेश वर्मा, सुजीत सिंह, राजेश कुमार, विश्वजीत राय, प्रखर वर्मा, अखिलेंद्र सिंह, प्रत्यूष राय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन और आभार व्यक्त डॉ. व्यासमुनि राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed