फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ूर्व प्रधानमंत्री की मनाई गई पुण्यतिथि

ूर्व प्रधानमंत्री की मनाई गई पुण्यतिथि

Sat, 08 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ूर्व प्रधानमंत्री की मनाई गई पुण्यतिथि
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को समता भवन पर समाजवादी पुरोधा एवं देश के प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की 10वीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि सदैव बिना राजनीतिक लाभ-हानि की चिंता किए अपने विचार को बेबाकी एवं साफगोई से रखते थे। कहा कि चंद्रशेखर समता मूलक समाज में विश्वास करते थे।
विज्ञापन

कहा कि जब सारा मुल्क पूर्व पीएम इंदिरा गांधी द्वारा स्वर्ण मंदिर में किए गए ब्लू स्तर आपरेशन के पक्ष में था। उस समय देश के एक मात्र नेता चंद्रशेखर ने इस कार्रवाई का विरोध किया था। जिसके लिए उन्हें 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा था। वह साहस और सत्य के पर्याय थे। उनका संसदीय जीवन बेहद उत्कृष्ट था। जब वह सदन में बोलते थे, तो लोग उनकी बात को गंभीरता से सुनते थे। उनके विचारों से देश को नई दिशा प्राप्त होती थी। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर एक प्रखर वक्ता, लोकप्रिय राजनेता, विद्वान लेखक और बेबाक समीक्षक तथा देश के प्रधानमंत्री के रुप में आठ महीने से भी कम के कार्यकाल में ही उन्होंने नेतृत्व क्षमताओं दूरदर्शिता की ऐसी छाप छोड़ी जिसे आज भी याद किया जाता है। सामाजिक संकल्पों के व्यापक आवरण में रहते हुए उन्होंने मतभेदों को कभी दलीय और विचारधारात्मक संकीर्णता में सीमित नहीं किया। राष्ट्रीय मसलों एवं जनता के सवालों पर सरकारों का विरोध किया और आवश्यक सहयोग भी। मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन और पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव ने कहा कि चंद्रशेखर के विचार, उनकी सोच और दृष्टि में एक समृद्ध भारत की तस्वीर रही है। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि वह हमेशा गांधीवादी तरीके से समस्या को सुलझाने में विश्वास रखते थे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामयश यादव, रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह, गोपाल यादव, गुलाम कादिर राईनी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, परशुराम बिंद, राजेश यादव, रामवृक्ष यादव, तहसीन अहमद, राकेश यादव, प्रभुनाथ राम, राहुल सिंह, नन्हें खां, चंद्रिका यादव, जवाहिर यादव, शिवशंकर यादव, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed