{"_id":"595fcc664f1c1b85608b4652","slug":"61499450470-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष की जमानत धनराशि पांच हजार रुपये निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष की जमानत धनराशि पांच हजार रुपये निर्धारित
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष की रिक्त पद के उपचुनाव की डुगडुगी बज गई है। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित इस पद के लिए आयोग की ओर से नामांकन फार्म का मूल्य 750 रुपये तथा जमानत की धनराशि पांच हजार रुपये निर्धारित की गई है।
जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के उप चुनाव का कार्यक्रम निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कर दिया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 17 जुलाई को दिन में 11 से पांच बजे तक नामांकन एवं उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी 20 जुलाई को दिन में 11 बजे से पांच बजे तक की जा सकेगी। जबकि मतदान 23 जुलाई को दिन 11 से पांच बजे तक कराया जाएगा। उसी दिन शाम पांच बजे के बाद मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन से लेकर मतगणना तक की सभी प्रक्रिया कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में होगी। कोई भी प्रत्याशी अधिकतम चार निर्देशन पत्र दाखिल कर सकता है। लेकिन उनसे जमानत धनराशि एक ही ली जाएगी। नाम निर्देशन फार्मों की बिक्री 12 जुलाई से होगी। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व आनंद कुमार शुक्ला को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। मालूम हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र यादव के जंगीपुर का विधायक निर्वाचित होने के बाद मार्च से ही यह पद रिक्त चल रहा था।