फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   6 people got burnt due to electric shock

Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से 6 झुलसे

Thu, 28 Aug 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
6 people got burnt due to electric shock
मरदह। थाना क्षेत्र दानी का पुरा छोटका मरदह गांव में बुधवार की सुबह 9 बजे करंट की जद में आने से छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। एलटी विद्युत लाइन की केबल की मरम्मत करते समय हादसा हुआ। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। नरवर गांव में विद्युत हादसे से अभी क्षेत्र के लोग उबर ही नहीं पाए थे कि दानी का पुरा छोटका मरदह गांव के यादव बस्ती से गुजर रही एलटी विद्युत लाइन की क्षतिग्रस्त केबल को ग्रामीण दुरुस्त कर रहे थे। करंट से झुलसे रामलखन यादव ने बताया कि केबल को ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान करंट का प्रवाह होने से राजमंगल यादव, विनोद यादव, बेचू यादव, योगेश यादव, हरिकेश यादव, रामलखन यादव व स्वयं रामलखन यादव भी झुलस गए। ग्रामीणों ने झुलसे युवकों को सीएचसी पहुंचाया। वहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने छोड़ दिया। हादसे से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। बीते 21 मई को ही नरवर गांव में करंट से चार की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर झुलसे लोगों का हाल जानने में जुटे रहे। जेई इस्तियाक अली ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के साथ तार को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed