फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   59 percent polling in the district, Zahurabad topped

जिले में 59 फीसदी हुआ मतदान, जहूराबाद रहा अव्वल

Tue, 08 Mar 2022 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
59 percent polling in the district, Zahurabad topped
गाजीपुर। जनपद में मंगलवार को मतदान संबंधी अंतिम डाटा फीड होने के बाद मतदान का प्रतिशत बढ़कर 59 फीसदी हो गया। इसमें सबसे अधिक जहूराबाद में 65.7 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि जमानिया में सबसे कम 54.94 फीसदी मतदान हुआ। ऐसे ही जखनिया में 58.82, सैदपुर में 58.87, सदर में 61.87, जंगीपुर में 61.17 और मुहम्मदाबाद में 58.18 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

7 मार्च को मतदान के दूसरे दिन मत प्रतिशत में तीन फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि साल 2017 में 59.81 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। पिछले विधानसभा चुनाव के मतदान के आंकड़ों में जखनिया में 60.08, सैदपुर 59.83, सदर 62.83, जंगीपुर 61.84, जहूराबाद 61.45, मुहम्मदाबाद 58.27 और जमानिया में 55.12 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन

8 जनवरी को आयोग ने अधिसूचना जारी हुई थी। इसी क्रम में घो षित कार्यक्रम के अनुसार, जिले में 10 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सात विधानसभा क्षेत्रों में 94 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे। इनके भाग्य का फैसला 2813115 वोटरों में से 59 फीसदी मतदाताओं ने 7 मार्च को ईवीएम में कैद कर दिया। 10 मार्च को मतगणना है। जिस दिन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed