फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   5593 voters increased under continuous revision campaign

निरंतर पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बढ़े 5593 मतदाता

Sun, 20 Feb 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
5593 voters increased under continuous revision campaign
गाजीपुर। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद चले निरंतर पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में करीब साढ़े पांच हजार मतदाता बढ़े हैं। इसमें सबसे अधिक मतदाता जमानिया विस में बढ़े हैं तो जहूराबाद में इनकी संख्या सबसे कम है।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव के तहत सात मार्च को मतदान कराया जाएगा। सातवें एवं अंतिम चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों में कशमकश तेज हो गई है वहीं प्रशासनिक सक्रियता भी बढ़ गई है। पांच जनवरी को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद चलाए गए निरंतर पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत निर्धारित अवधि में बड़ी संख्या में लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया था। मिली जानकारी के अनुसार जखनिया विस में 591, सैदपुर 413, गाजीपुर 804, जंगीपुर 743, जहूराबाद 359, मुहम्मदाबाद 587 तथा जमानिया में सबसे ज्यादा 2130 नाम सूची में शामिल किया गया जबकि विभिन्न विस क्षेत्र के 34 नाम हटाए गए। इस तरह से 5593 लोगों का नाम सूची में दर्ज किए जाने के बाद जिले के सभी सात विस क्षेत्रों में वर्तमान में 28 लाख 13 हजार 155 मतदाता हैं। इनमें 15 लाख 29 पुरुष एवं 13 लाख 12 हजार 488 महिला तथा 138 थर्ड जेंडर है। अब जखनिया विस में दो लाख 31 हजार 300 पुरुष, एक लाख 98 हजार 984 महिला एवं 14 थर्ड जेंडर सहित कुल चार लाख 30 हजार 298, सैदपुर में दो लाख 10 हजार 338 पुरुष, एक लाख 88 हजार 274 महिला एवं 28 थर्ड जेंडर सहित तीन लाख 98 हजार 640, गाजीपुर में एक लाख 90 हजार 274 पुरुष, एक लाख 72 हजार 531 महिला एवं थर्ड जेंडर 22 सहित तीन लाख 62 हजार 827 तथा जंगीपुर विस में एक लाख 98 हजार 97 पुरुष, एक लाख 75 हजार 489 महिला, 12 थर्ड जेंडर संग कुल तीन लाख 73 हजार 598 मतदाता हैं। इसके अलावा जहूराबाद में दो लाख 16 हजार 83 पुरुष, एक लाख 88 हजार 941 महिला एवं 14 थर्ड जेंडर सहित चार लाख पांच हजार 38, मुहम्मदाबाद में दो लाख 27 हजार 507 पुरुष, एक लाख 93 हजार 314 महिला एवं 33 थर्ड जेंडर सहित चार लाख 20 हजार 854 तथा जमानिया में दो लाख 26 हजार 930 पुरुष, एक लाख 94 हजार 955 महिला एवं 15 थर्ड जेंडर सहित कुल चार लाख 21 हजार 900 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed