फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सोलहवें दिन भी नहीं पूरा हुआ सेतु का मरम्मत कार्य

सोलहवें दिन भी नहीं पूरा हुआ सेतु का मरम्मत कार्य

Sun, 24 Mar 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सोलहवें दिन भी नहीं पूरा हुआ सेतु का मरम्मत कार्य
सुहवल। गंगा नदी पर स्थित हमीद सेतु के ज्वाइंटर में दरार का शनिवार को सोलहवें दिन मरम्मत नहीं हो सकी। इससे आवागमन करने वालों के परेशानियों बरकरार रही। परेशान लोग आपस में यह बातें करते रहे कि आखिरकार कब तक मरम्मत कार्य पूरा होगा और सेतु पर वाहनों पर वाहनों का आवागमन सुचारू होगा। मालूम हो कि बीते 8 मार्च की सुबह करीब चार बजे राहगीर मार्निंग वाक को निकले थे। उसी दौरान लोगों की नजर पुल के पीलर 6 एवं 7 के बीच के ज्वाइंटर नंम्बर-14 पर पड़ी थी तो देखा था कि उसमें काफी दरार आ चुकी है। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी थी। किसी दुर्घटना की संभावना के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सेतु पर बड़े चारपहिया वाहनों का संचालन पर रोक लगा दिया था। 16 दिन पहले सेतु का मरम्मत कार्य शुरु होने पर लोगों पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। कार्य में होने वाली परेशानियों को देखते हुए छोटे चारपहिया, आटो, ई-रिक्शा के साथ एम्बुलेंस के संचालन पर भी रोक लदा दिया, जिससे आवागमन करने वालों की परेशानी काफी बढ़ गई। लोग पुल के इस और पार वाहनों से उतर रहे हैं। पैदल सेतु पार करने के बाद वाहनों से गंतव्यों तक पहुंच रहे हैं। तमाम लोग जान हथेली पर रखकर नाव से आ-जा रहे हैं। वाहनों के संचालन पर रोक से दुकानों, मंडियों में सामान नहीं पहुंच पा रहा है। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोलहवें दिन भी मरम्मत कार्य पूरा न होने से आवागमन करने वालों की परेशानी बरकरार रही। इस संबंध में एनएचए आई वाराणसी के परियोजना निदेशक समर बहादुर ने बताया कि जल्द ही पुल की मरम्मत का कार्य पूरा कर आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed