{"_id":"5c913044bdec2214632599a7","slug":"51553018948-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेतु के नामकरण को लेकर बुलंद होने लगी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेतु के नामकरण को लेकर बुलंद होने लगी आवाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। गंगा नदी पर बन रहा सेतु लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बनकर तैयार हो गया। एप्रोच मार्ग पर काम लगते ही उसके नामकरण के लिए भी आवाज उठनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही जमानिया का नाम मदन बनारस, मुंसफ न्यायालय की स्थापना आदि को लेकर प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने क्षेत्र के लोगों के साथ उपजिलाधिकारी को सेतु का नाम परशुराम सेतु रखने का अनुरोध पत्र दिया।
क्षेत्र के सुनील गुप्ता, विशाल मौर्य, अनिल कुमार, रमाशंकर पांडेय, संजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, अभय कुमार, अजय कुमार गुप्ता, नितीश चौधरी, पंकज यादव, छोटेलाल चौहान, जितेंद्र जायसवाल, अनिल पांडेय, विशाल सेठ, गणेश वर्मा, बलवीर सिंह, राजू यादव आदि ने इस सेतु का नाम परशुराम सेतु रखने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को अनुरोध पत्र दिया। उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य ने बताया कि जमानिया का नाम बदलकर मदन बनारस तथा सेतु का नाम परशुराम सेतु रखने के साथ तहसील मुख्यालय में मुंसफ कोर्ट स्थापित किये जाने को लेकर अनुरोध पत्र प्राप्त हुआ है जो शासन स्तर से होना है। अनुरोध पत्र को उचित माध्यम से शासन स्तर पर भेजवाया जाएगा।