फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भीड़ के चलते गाड़ियों में चढ़ना उतरना भी मुश्किल

भीड़ के चलते गाड़ियों में चढ़ना उतरना भी मुश्किल

Tue, 19 Mar 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
भीड़ के चलते गाड़ियों में चढ़ना उतरना भी मुश्किल
गाजीपुर। होली पर्व के मद्देनजर बस तथा रेल गाड़ियों में भारी भीड़ रही। लोकल गाड़ियों में जमकर ओवरलोडिंग हो रही है। शहर के आसपास के ग्रामीण खरीददारी के लिए आ रहे हैं तथा जा रहे हैं। इसके चलते भी वाहनों में खूब भीड़ हो रही है। यात्री वाहनों में भी सवारियों का दबाव बना रहा। वाहनों में भीड़ के बीच कई लोग खड़े होकर और वाहनों के गेट पर बैठकर यात्रा करते नजर आए। शहर के लंका स्थित करंडा बस स्टैंड, रौजा स्थित मऊ और मुहम्मदाबाद बस स्टैंड, लंका स्थित टेम्पो स्टैंड सहित अन्य वाहन स्टैंडों से चलने वाले वाहनों में सवारियों का दबाव बना हुआ था। आलम यह था कि एक तरफ जहां वाहन के अंदर यात्री आढ़े-तिरछे बैठे नजर आए। वहीं कई लोग वाहनों से शरीर को बाहर निकाल तो कई लोग वाहनों के गेट पर बैठकर जाते दिखाई दिए। यात्रियों के दबाव की वजह से वाहन चालकों की चांदी रही। इधर दूर-दराज रहकर रोजी-रोटी कमा रहे गांव गिराव के लोगों के आने का सिलसिला जारी हो गया है। जिले से होकर तीनों रेल मार्ग, वाराणसी- बलिया, औड़िहार- गोरखपुर, पीपीडीयू- पटना आदि पर चल रही ट्रेनों में भीड़ की यही हालत दिख रही है। औड़िहार संवाददाता के अनुसार, होली के मद्देनजर चौरी चौरा एक्सप्रेस, लिछवी एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, कृषक आदि में भारी भीड़ रही। दिलदारनगर संवाददाता के मुताबिक, बक्सर रेल मार्ग पर भी चलने वाली विभूति, श्रमजीवी, फरक्का, उपासना एक्सप्रेस आदि गाड़ियां में सोमवार को भारी भीड़ उतरी। ताड़ीघाट बारा पैसेंजर में भी यात्रियों की भीड़ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed