फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गाजीपुर में बारह हजार से अधिक हैं सर्विस मतदाता

गाजीपुर में बारह हजार से अधिक हैं सर्विस मतदाता

Wed, 13 Mar 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर में बारह हजार से अधिक हैं सर्विस मतदाता
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव के तहत गाजीपुर संसदीय सीट पर सातवें चरण में मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में 12 हजार से अधिक सर्विस मतदाता भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या करीब ढाई सौ है।
विज्ञापन

गाजीपुर संसदीय सीट के लिए 19 मई को मतदान कराया जाएगा। आखिरी चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है वहीं प्रशासन की सक्रियता भी बढ़ गई है। जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सात विस क्षेत्रों में 17 हजार 409 सर्विस मतदाता हैं। इनमें 17 हजार 64 पुरुष एवं 345 महिला मतदाता हैं। सात विधानसभा क्षेत्रों में पांच विधानसभा क्षेत्र गाजीपुर संसदीय क्षेत्र में आते हैं जबकि दो विस क्षेत्र जहूराबाद एवं मुहम्मदाबाद बलिया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। गाजीपुर संसदीय सीट पर 12 हजार 143 सर्विस मतदाता हैं। इनमें 11896 पुरुष एवं महिला मतदाताओं की संख्या 247 है। मिली जानकारी के अनुसार जखनिया में 1748 पुरुष, 30 महिला सहित 1778, सैदपुर में 1707 पुरुष एवं 34 महिला सहित 1741, गाजीपुर में 1965 एवं 59 सहित 2024, जंगीपुर में 2872 एवं 54 सहित 2926 तथा जमानिया विस में 3604 पुरुष एवं 70 महिला सहित 3674 मतदाता हैं। इसके अलावा बलिया लोकसभा क्षेत्र के जहूराबाद विस में 1738 पुरुष एवं 27 महिला सहित 1765 एवं मुहम्मदाबाद विस में 3430 पुरुष एवं 71 महिला सहित कुल 3501 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed