{"_id":"5c0c0749bdec22417b50d0e9","slug":"51544292169-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में सनसाइन पब्लिक स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में सनसाइन पब्लिक स्कूल प्रथम
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शाहफैज स्कूल में शनिवार को सईदा फैज अंतर वाद-विवाद का प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जूनियर वर्ग के लिए ‘एक सुप्रसिद्ध कलाकर विद्यार्थियों का प्रेरणाश्रोत हो सकता है’, जबकि सीनियर वर्ग के लिए ‘सोशल मीडिया का समाज के विकास पर प्रभाव’ विषय दिया गया था।
इन विषयों पर सभी बच्चों ने अपना-अपना मत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों को सुनने के बाद मेंबर ने जूनियर वर्ग में सनसाइन पब्लिक स्कूल को प्रथम तथा शाहफैज पब्लिक स्कूल को द्वितीय स्थान दिया। जबकि सीनियर वर्ग में शाहफैज को प्रथम और सेंट जांस स्कूल को दूसरे स्थान की घोषणा की। रनर में सनसाइन पब्लिक स्कूल एवं सेंट जांस स्कूल को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में विजयी रहे शाहफैज पब्लिक स्कूल को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंट जांस स्कूल, सनसाइन पब्लिक स्कूल जमानिया, एमजेआरपी, तूलिका पब्लिक स्कूल, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल, क्रिसेंट कांवेंट स्कूल, जेएनबी आदि स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए निदेशक डॉ. नदीम अदहमी ने कहा कि शाहफैज का यह मंच बच्चों के भावी जीवन के लिए एक सुनहरा अवसर है। यह उनके कौशल विकास में सहायक होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज के प्रो. विलोक सिंह, महिला पीजी कॉलेज के डॉ. सत्येंद्र सिह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका भाभा किरन सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।