फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पिता ने चार माह के पुत्र को पटका, मौत

पिता ने चार माह के पुत्र को पटका, मौत

Fri, 07 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पिता ने चार माह के पुत्र को पटका, मौत
शादियाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव में गुरुवार की शाम पति-पत्नी बीच हुए विवाद में नाराज पति ने अपने चार माह के दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। परिवार के सदस्य बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद देर शाम बच्चे के शव को लेकर परिजन थाने पहुंचे। पत्नी ने पति के विरुद्ध बेटे की हत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

शादियाबाद थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव निवासी विजय राम की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व लक्ष्मी के साथ हुई थी। उसका एक चार माह का बेटा था। पति- पत्नी के बीच किसी ने किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। विजय लक्ष्मी को बेरहमी से मारता-पीटता था। गुरुवार की शाम को भी किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी होने लगी। इसी बीच गुस्से में आकर विजय ने अपने चार माह के दुंधमुहे बच्चे का दोनों पैर पकड़ कर जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्चे का चेहरा लहू-लहान हो गया। यह देख मां चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख विजय वहां से फरार हो गया। मां लक्ष्मी देवी ग्रामीणों की मदद से बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और मायके के लोगों को घटना की जानकारी दी। मायके से लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजन देर शाम मासूम का शव लेकर थाने पहुंच गए। रात करीब साढ़े आठ बजे पत्नी ने पति के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। जबकि घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा बना रहा। लक्ष्मी अपने बेटे की मौत पर थाना परिसर में दहाड़े मारकर रो रही थी। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed