फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कस लें कमर

लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कस लें कमर

Wed, 05 Dec 2018 11:03 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कस लें कमर
गाजीपुर। सुहेलदेव भाजपा की जिला इकाई की मासिक बैठक जलनिगम स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को हुई। इसमें जखनिया के विधायक त्रिवेणी राम ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस ले। बूथ लेवल पर बैठक कर जनता को जागरूक किया जाए। पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों से आम जन को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव नजदीक आने पर मंदिर बनाने का अलाप शुरू कर देती है। चुनाव बीत जाने के बाद वह इसे भूल जाती है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। पुलिस अधिकारियों को सरेआम मार दिया जा रहा है। इस सरकार में अपराध की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। बुलंद शहर की घटना शर्मनाक है। इस दौरान आरती राजभर को बिरनो ब्लाक महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में प्रदेश सलाहकार सुदामा राजभर, कमलेश राजभर, मारकंडेय सिंह, छोटेलाल राजभर, सत्यदेव राजभर, अशोक दुबे, हृदयनारायण, जयनाथ राजभर, हीरा यादव, लवकुश राजभर, गुल्लू राजभर, शमशेर, चंद्रप्रित राजभर आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रति निधि रामजी राजभर तथा संचालन मुन्ना राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed