{"_id":"5c08066abdec2241d156cda0","slug":"51544029802-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज छात्रसंघ के महामंत्री राजू यादव के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने बुलंद शहर में हुए दंगा के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हुई हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। इस अवसर पर छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रणजीत यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय है। वर्तमान समय में प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। जबसे केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, भाजपा के कार्यकर्ता एवं उसके आनुषांगिक संगठन बेलगाम हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा की देश एवं प्रदेश की सरकार बनी है, देश-प्रदेश का सांप्रदायिक सद्भाव चौपट हो चुका है। यह सरकार कानून व्यवस्था के सवाल पर पूरी तरह फेल हो चुकी है। छात्रों ने पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए उनके परिजनों ने 50 लाख मुआवजा एवं एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रमेंद्र यादव, संदीप यादव, अनुज यादव, जयप्रताप यादव, राहुल सिंह, अतुल यादव, नन्हें, शक्ति विवेक सिंह यादव, नवीन यादव, सोनू यादव, गुलशन यादव, राकेश यादव, अभिषेक यादव आदि मौजूद थे।