फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जनता के साथ विश्वासघात कर रहे मोदी

जनता के साथ विश्वासघात कर रहे मोदी

Mon, 05 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
जनता के साथ विश्वासघात कर रहे मोदी
बिरनो। भाकपा बिरनो ब्लाक कमेटी की ओर से मोदी हटाओ-देश बचाओ अभियान के तहत जंगीपुर स्थित सहकारी समिति के परिसर में सोमवार को जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश मजदूर यूनियन के महामंत्री फूलचंद यादव ने कहा कि भाजपा एवं भाजपा नीत, राजग गठबंधन दोनों एक साजिश के तहत लंबे अर्से के बाद राम मंदिर का मुद्दा उठा कर देश की 125 करोड़ जनता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। साढ़े चार साल तक मोदी सरकार, आरएसएस तथा साधु संत सभी चुप थे। ऐसा उन्होंने पिछले आम चुनाव में किए गए वादों से आम जनता की सोच की दिशा को मोड़ने के लिए किया है।
विज्ञापन

कहा कि मोदी सरकार का यह कहना कि काला धन के मामले में हिंदुस्तान अंतिम पायदान पर है, यह बयान सरासर झूठा और देश को गुमराह करने वाला है। मई 2014 तक देश के अंदर बड़े पूंजीपतियों की संख्या 339 थी जो अब बढ़ कर कैसे 861 हो गई। कहा कि आरएसएस एवं उसके अनुषांगिक संगठनों से मुल्क की एकता अखंडता को जबरदस्त खतरा बना है। जनता सब देख रही है। आने वाले चुनाव में इसका माकूल जबाब देगी। पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं पर हमला बोल रही है। सीबीआई, आरबीआई की स्वायत्तता में हस्तक्षेप कर रही है। इससे साबित होता है कि इनका संवैधानिक संस्थाओं एवं संविधान में कतई विश्वास नहीं है। केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि इस जन विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर किया जाय। सभा में सह सचिव रामअवध, जनार्दन राम, ईश्वरलाल गुप्ता, राम शुक्ला, श्यामा प्रसाद, सुनीता राजभर, रमेशचंद पाल, रामलाल, अंगद यादव, डा. नागेन्द्र चौहान, हरपत्तन राम ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता डा. अब्दुल कयूम अंसारी तथा संचालन ब्लाक मंत्री रामशब्द राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed