फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा नहीं मिलने नाराज हुए किसान

सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा नहीं मिलने नाराज हुए किसान

Thu, 26 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा नहीं मिलने नाराज हुए किसान

विज्ञापन

जंगीपुर(गाजीपुर)। फोरलेन में आने वाली जमीन का सर्किल रेट के हिसाब से कीमत न मिलने पर बुधवार की देर रात किसानों और सदर एसडीएम के बीच कहासुनी हो गई। इस पर किसानों ने काम रोकवा दिया तथा सदर एसडीएम द्वारा एडीएम से फोन पर वार्ता कराने पर किसानों ने दस्तावेज के लिए एक दिन का समय मांगा है।

नगर पंचायत के पीछे से जा रहे फोरलेन सड़क में पड़ रही किसानों की जमीन का सरकार ने पूर्व में निरीक्षण करने के बाद साढ़े सात करोड़ रुपया सर्किल रेट के हिसाब से देने का वादा किया था जबकि किसानों को मुआवजा देने के नाम पर मात्र ढाई करोड़ रुपया सरकार द्वारा दिया जा रहा है। बुधवार की रात सदर एसडीएम ने मौके पर जाकर जिन किसानों का खेत फोरलेन में जा रहा था, उन्हें बुलाकर उनके खेतों में कार्य शुरू करा दिए। इस पर किसानों ने विरोध किया तो सदर एसडीएम ने विरोध करने वाले किसानों को मुकदमा दर्जकर जेल भेजने की बात कहने लगे। इस पर सभी किसान नाराज हो गए तथा मौके पर ही नारेबाजी करने लगे। इस पर सदर एसडीएम ने एडीएम से फोन पर ग्रामीणों से बात कराई। किसानों ने एडीएम से दस्तावेजों को सही कराने का एक दिन का समय मांगा, तब जाकर मामला खत्म हुआ। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता, पूर्व सभासद रामराज कुशवाहा, पूर्व सभासद ऐनुलहक, छात्र नेता अमरजीत यादव, उमाशंकर यादव, राजदेव सिंह कुशवाहा, सैय्यद अली, अरविंद कसौधन, मनई राम, रामनाथ यादव, दलिराम, विनोद यादव, आलमगीर राईनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed