{"_id":"5a9ecf3a4f1c1bb5568b74e4","slug":"51520357178-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस: 543 में 23 आवेदनों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस: 543 में 23 आवेदनों का निस्तारण
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिले की विभिन्न तहसीलों में मंगलवार को किया गया। सैदपुर संवाददाता के अनुसार तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी के बालाजी की अध्यक्षता में 126 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 4 का निस्तारण मौके पर किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में राजस्व, विद्युत, चकबंदी, राशनकार्ड, नगर पालिका, नलकूप, समाज कल्याण के संबंध में शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस में आए प्रकरण को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कर सूचित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसपी सिटी प्रदीप दुबे, उपजिलाधिकारी सैदपुर सत्यम मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य, एसओसी एसके शुक्ला एवं जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 114 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 09 का निस्तारण किया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार, तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 35 आवेदन पत्र में कोई निस्तारण नहीं हुआ। जमानिया संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 28 आवेदन पत्रों में से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 115 आवेदन पत्रों में 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 40 आवेदन पत्रों में 01 का निस्तारण हुआ। जखनिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 85 आवेदन पत्रों में 02 का निस्तारण किया गया।