फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विजय को अध्यक्ष और संतोष बने उपाध्यक्ष

विजय को अध्यक्ष और संतोष बने उपाध्यक्ष

Tue, 06 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विजय को अध्यक्ष और संतोष बने उपाध्यक्ष
गाजीपुर। को-आपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन के सदस्यों और पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सभागार में हुई। इसमें सदस्यों की समस्याओं पर विचार करने के साथ नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें विजयकृष्ण यादव अध्यक्ष और संतोष कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा आनंद कुमार त्रिपाठी को मंत्री, शरतचंद्र द्विवेदी संयुक्त मंत्री, स्नेहलता उपमंत्री, अभिषेक श्रीवास्तव संगठन मंत्री, प्रवीण कुमार शशि विधिमंत्री, त्रियोगी नारायण चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष और संदीप कुमार को आडिटर बनाया गया। साथ ही सात लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य एवं सात लोगों को प्रांतीय प्रतिनिधि बनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने वेतन पुनरीक्षण, वर्ग-3 के कर्मचारियों के लंबित पदोन्नति का मामला एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नगदीकरण का भुगतान नहीं मिलने का मामला उठाया। इस पर जिला सहकारी बैंक के कार्यपालक अधिकारी धर्मराज सिंह ने सभी समस्याओं के सकारात्मक समाधान का आश्वास दिया। मंत्री आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सही कार्य करने वाले कर्मचारियों को अकारण परेशान किए जाने की शिकायत मिलने पर यूनियन संगठनात्मक कार्रवाई करेगा। इस मौके पर उप महाप्रबंधक मुहम्मद एहतेशाम, उदयनारायण सिंह, बाबू सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह यादव, मनोज कुमार, अरुण प्रकाश सिंह, राजेश यादव, दिवाकर गुप्ता, माधुरी आनंद मौजूद रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह एवं संचालन आनंद कुमार त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed