{"_id":"5a981e664f1c1b4d588bb187","slug":"51519918694-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज न छोड़ेंगे हमजोली, खेलेंगे हम होली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज न छोड़ेंगे हमजोली, खेलेंगे हम होली...
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। आज होली के रंग से सराबोर होगी लहुरी काशी । आज न छोड़ेंगे हमजोली, खेलेंगे हम होली, रंग बरसे भिंगे चुदंर वाली, होली के दिन सब मिल जाते है, रंगों में रंग खिल जाते है..’ जैसे गाने आज शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होली के पर्व पर गूंजने लगे हैं। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही रंगों के बौछार का जो क्रम शुरु होगा, वह दिन में 12 बजे तक जारी रहेगा। होली के रंग से लहुरी काशी सराबोर रहेगी।
होली का पर्व जिले में 2 मार्च को (आज) मनाया जाएगा। सुबह बच्चों और युवाओं की टोली सड़कों पर निकल पड़ेगी। इस टोली में हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ नजर आएगा। टोलियां जिधर से भी निकलेगी, रास्ते में मिलने वाले लोगों पर रंगों की बौछार करते हुए चलेगी। टोलियों के रंगों के वार से कोई बच नहीं पाएगा। कई टोलियों में जहां ढोल-मंजिरा की आवाज सुनाई देंगी, वह कई में डीजे की धुन पर युवा होली की मस्ती में चूर नजर आएंगे। इसके अलावा घरों में और बाहर छोटे-छोटे बच्चे भी एक-दूसरे को लाल और पीला करेंगे। घरों के अंदर महिलाएं-युवतियां भी एक-दूसरे को रंगों से भिंगोएगी। कई स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। दोपहर एक बजे तक होली खेलने का क्रम जारी रहेगा। इसके बाद लोग नहाकर रंगों को साफ करेंगे। शाम को नया पोशाक धारण कर लोगों को पर्व की बधाई देने के लिए एक-दूसरे के घरों को आने-जाने का सिलसिला शुुरू होगा, जो देर रात तक जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की धूम रहेगी।