{"_id":"5a75f5784f1c1b4f588b6724","slug":"51517679992-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिकेशन बोर्ड से कोच तलाशने की नहीं उठानी पड़ेगी जहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिकेशन बोर्ड से कोच तलाशने की नहीं उठानी पड़ेगी जहमत
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अब यात्रा पर जाने के दौरान यात्रियों को कोच तलाशने में जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। प्लेटफार्मों पर लगे इंडिकेशन डिस्प्ले बोर्ड से आसानी के साथ कोच का पता लगाया जा सकेगा। इसके लिए रेलवे ने स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पर कोच इंडिकेशन डिस्प्ले बोर्ड लगवाने जा रहा है। शनिवार को कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की तरफ से सर्वे शुरू किया गया। कुछ ही महीने में स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
रेलवे की ओर से जिले में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। घाट स्टेशन के पास वातानुकूलित सब्जी भंडारण केंद्र का निर्माण कार्य जहां पूरा हो गया है, वहीं स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ ही सिटी रेलवे स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ियां, वीआईपी लाउंज, फुट ओवरब्रिज आदि सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। प्लेटफार्म पर यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए वातानुकूलित स्प्रिंकलर के बाद रेलवे यात्रियों को ट्रेन का कोच तलाशने की जहमत से छुटकारा दिलाने की कवायद करने जा रहा है। इसके तहत सिटी रेलवे स्टेशन पर कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाया जाएगा। इस बोर्ड के लगने पर यात्री को कौन -सा कोच कहां लगेगा की जानकारी हो सकेगी। यही नहीं गाड़ी और प्लेटफार्म का नंबर भी पता लग सकेगा। स्टेशन के तीनों प्लेटफार्म पर बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया जाएगा। इस बोर्ड से ट्रेन का नाम, आगमन-प्रस्थान आदि की जानकारी मिल सकेगी। कोच इंडिकेशन बोर्ड और सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए आज दिन में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने प्लेटफार्म पर सर्वे का काम किया।
प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेशन डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाना है। इसके लिए कार्यदाई संस्था की ओर से साइट सर्वे किया गया। कुछ ही महीनों में स्टेशन पर सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। - अशोक कुमार, पीआरओ वाराणसी मंडल