{"_id":"5a2c17804f1c1bce408bbfd0","slug":"51512839040-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास मीटर में सोनू और सोनम रही सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास मीटर में सोनू और सोनम रही सबसे आगे
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को 65वीं ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी धनपति यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। बालकों की 50 मीटर दौड़ में सोनू कुमार, बालिका वर्ग में सोनम, 100 मीटर बालक वर्ग में अभिषेक, बालिका वर्ग में रीतू यादव, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मोनू, बालिका वर्ग में रीमा सबसे आगे रही।
जिमनास्टिक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हेतिमपुर, योगा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हेतिमपुर, कबड्डी बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरुइन बाजार ने बाजी मारी। फुटबाल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर फुफुआंव विजेता रही। विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस मौके पर शिवशंकर सिंह, अंशू राय, मिथिलेश सिंह, धर्मराज सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अजय राय, मंगलदेव, दीपनारायन, विनोद सिंह, गणेशदत्त पांडेय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामराज सिंह एवं संचालन शशिशेखर उपाध्याय ने किया