फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महावीर चक्र विजेता का मनाया गया शहादत दिवस

महावीर चक्र विजेता का मनाया गया शहादत दिवस

Thu, 23 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
महावीर चक्र विजेता का मनाया गया शहादत दिवस
जखनियां (गाजीपुर)। सेना के दूसरे सर्वोच्च सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित शहीद रामउग्रह पांडेय का शहादत दिवस गुरुवार को श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान का संकल्प लेने के साथ गरीब और असहायों में कंबल का वितरण भी किया गया। साथ ही एनसीसी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद रामउग्रह पांडेय को सेना द्वारा दूसरे सर्वोच्च सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। शहीद के शहादत दिवस पर स्थानीय रेेेलवे स्टेशन स्थित प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह आनंद कुमार मिश्र के नेतृत्व में नशामुक्ति अभियान का संकल्प लिया गया। साथ ही स्थानीय नगर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। शहीद रामउग्रह पांडेय के पैतृक गांव स्थित उनकी प्रतिमा पर सिद्धपीठ भुड़कुडा महंत श्री शत्रुध्नदास महाराज के नेतृत्व में लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। युवा शिक्षक नीरज सिंह द्वारा गठित युवा कमेटी मातृभूमि जखनिया के तत्वाधान में गरीब निर्बल असहायों को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीब-असहायों को सहयोग प्रदान करना शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि है। शत्रुध्नदास महाराज ने कहा कि कार्यक्षेत्र में सच्ची लगन से ईमानदारीपूर्वक अपने-अपने दायित्व के निर्वहन की शपथ लेकर सभी को सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल कुमार पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अवधेश यति, गार्ड्स रेजिमेंट प्रतिनिधि हवलदार शिरोमणि पाठक, हवलदार मनोज कुमार मिश्रा, हवलदार नागेंद्र यादव, हवलदार आकाश मिश्रा, देवनारायण सिंह, रामपलट दूबे, सुनीता देवी, प्रमोद वर्मा, आनंद कुमार मिश्र, उमाशंकर यादव, विशाल दूबे, राजीव सिंह टिल्लू, कल्लू सिंह, पंकज यादव, धर्मवीर पांडेय, कर्मवीर पांडेय, सत्यवीर पांडेय, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed