{"_id":"59fcac004f1c1bd8538bac3f","slug":"51509731328-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर से बचने के चक्कर में पलटी बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवर से बचने के चक्कर में पलटी बाइक, एक की मौत
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास गुरुवार की देर रात सड़क पर एकाएक आए जानवर से बचने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित हो पलट गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जबकि दोनों घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
गौसपुर निवासी अब्बास अंसारी (18) मुहम्मदाबाद से देर रात घर वापस लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ फिरोज अंसारी (16) और इश्तियाक अंसारी (16) सवार थे। जैसे ही बाइक सवार सुलतानपुर गांव के पास पहुंचे। अचानक एक जानवर दौड़ता हुआ सड़क पार करने लगा। जानवर से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बाइक चला रहे अब्बास अंसारी की मौके पर मौत हो गई। जब दोनों किशोर गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले ली। साथ ही दोनों घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दी। इस संबंध में सीओ अनिल राय ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।