फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मन मसोस कर चाक चला रहे कुम्हार 16-29-17

मन मसोस कर चाक चला रहे कुम्हार 16-29-17

Wed, 04 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मन मसोस कर चाक चला रहे कुम्हार 16-29-17
गाजीपुर। दीपावली को लेकर खुशियां चहुंओर हिलोर मार रही है। जनपदवासी दिवाली की तैयारी में जुट गए हैं। बाजार भी सजने-संवरने लगा है। लेकिन कुम्हार समाज अपने पुश्तैनी धंधे को लेकर उदास हैं। उन्हें आशंका है कि यदि हर वर्ष की तरह इस बार भी मिट्टी के दीयों की पूछ नहीं हुई तो लागत डूब जाएगी और पसीना भी व्यर्थ में चला जाएगा। बाजार में माटी के दीयों की दूकान लगाने वाले कुम्हार और उनकी घरों की महिलाओं में कुछ इस तरह की ही बेबसी दिखाई पड़ रही है। वजह प्लास्टिक के प्रचलन एवं चाइनीज दीयों के छा जाने के बाद माटी के दीयों और खिलौनों की डिमांड कम हो गई है। इसलिए कुम्हार मन मसोस कर अपना चाक चला रहे हैं।
विज्ञापन


एक जमाना वह भी था, जब कुम्हारों की ओर से चाक पर घड़ा या कुल्हड़ गढ़ते समय जैसे ही लोगों की नजरें उन पड़ती थीं, कुछ देर लोग कुम्हार की उंगलियों की हरकतों को निहारने लगते थे, लेकिन अब प्लास्टिक के वस्तुओं और चाइनीज दीयों के बढ़ते प्रचलन के चलते चाक की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। नाममात्र के ही कुम्हार काफी परेशानियों के बीच मिट्टी की व्यवस्था कर मिट्टी का दीया, घड़ा, गुल्लक, कुल्हड़ आदि बना रहे हैं। प्लास्टर आफ पेरिस की मूर्तियों के बाजार में आ जाने से अब मिट्टी के खिलौनों और मूर्ति बनाने से भी कुम्हार समाज के लोगों का मोह भंग होने लगा है। दो दशक पहले दीपावली के मौसम में कुम्हारों के चाक का यह आलम था कि सुबह से लेकर शाम तक यह पूरी रफ्तार से चलते थे, लेकिन प्लास्टिक के सामानों के बढ़ते प्रचलन की वजह से अब चाक की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन


शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नाममात्र के कुम्हार समाज के लोग इस धंधे को कर रहे हैं। मिट्टी से बने सामानों की मांग कम हो जाने और आसानी से मिट्टी न मिल पाने की वजह से इस धंधे से जुड़े लोगों का इससे मोह भंग होता जा रहा है। जो लोग इस धंधे से जुड़े हुए हैं, वह इस समय दीपावली और डाला छठ के मिट्टी का दिया और कुस बनाने में लगे हुए हैं। मोमबत्ती का प्रचलन बढ़ने की वजह से अब एक तरफ जहां मिट्टी के दीयों की मांग भी कम हो गई है, वहीं प्लास्टर आफ पेरिस की मूर्तियों के बाजार में छा जाने से मिट्टी के मूर्तियों की चमक भी फीकी पड़ गई है। इससे कुम्हार नाममात्र को ही मिट्टी का दीया बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छलक पड़ा कुम्हार का दर्द
गाजीपुर। शहर के बरबरहना निवासी कुम्हार शिवनारायण प्रजापति बताया कि कुम्हार समाज पर आज तक किसी भी सरकार की नजरें इनायत नहीं हुई हैं। इससे पुश्तैनी धंधा बंदी के कगार पर पहुंच गया है। प्लास्टिक के सामानों के बढ़ते प्रचलन और मिट्टी न मिल पाने की वजह से चाक की रफ्तार दिनोदिन धीमी पड़ती जा रही है। मिट्टी न मिलने पर और सामानों का सही दाम न मिलने से समाज के लोगों का इस धंधा से मोह भंग होता जा रहा है। कई दूसरा रोजगार कर रहे हैं। अगर यह समस्या आगे भी बनी रही तो यह कहना गलत नहीं होगा कि चाक रफ्तार पूरी तरह से थम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed