{"_id":"594567f54f1c1bf07d8b47b1","slug":"51497720821-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से अधेड़ की मौत
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ऊसरी चटटी के पास शनिवार की सुबह डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नोनहरा थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी मुहम्मद शहबान अंसारी (50) सुबह साइकिल के कैरियर में भूसी का बोरा बांधकर उसे बेचने के लिए यूसुफपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान यूसुफपुर-कासिमाबाद मार्ग पर ऊसरी चट्टी के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल होने से शहबान की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों को भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद के साथ ही परिवार और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंच गए। लोगों से दुर्घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहबान काफी गरीब परिवार का था। गांव में भूसी एकत्र कर उसे बाजार में लाकर पशु चारा के रूप में बेचता था। उसकी तीन पुत्रियां एवं दो पुत्र हैं।