{"_id":"59440efa4f1c1bb37b8b469d","slug":"51497632506-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के मामदेव पट्टी स्थित सोनार टोली में गुरुवार की देर रात जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामदेव पट्टी के सोनार टोली निवासी रामप्रसाद गुप्ता का पुत्र संतोष गुप्ता (23) देर शाम भोजन करने के बाद छत पर सोने चला गया। कुछ ही देर बाद परिवार वालों ने देखा की युवक के मुंह से झाग निकल रहा है, तो वह घबड़ा गए। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध सदर कोतवाल सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।