फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   50 percent schools did not fill the U-DIS form

50 फीसदी स्कूलों ने नहीं भरे यू-डायस प्रपत्र

Wed, 23 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
50 percent schools did not fill the U-DIS form
गाजीपुर। जिले में संचालित माध्यमिक स्तर के सभी विद्यालयों में यू-डायस प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 28 जून है। इस तिथि को देखते हुए अभी तक पचास फीसदी विद्यालयों ने भी इस प्रपत्र को भरकर पूर्ण नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने यू-डायस प्रपत्र भरने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि वे इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय के भीतर अवश्य पूर्ण कर लें। अन्यथा की स्थिति में वह विभागीय कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यू-डायस को पूर्ण करने के संबंध में अपर राज्य परियोजना निदेशक और शिक्षा निदेशक माध्यमिक का सख्त निर्देश भी प्राप्त हो चुका है। जिले में संचालित हो रहे राजकीय, एडेड, नान एडेड विद्यालयों, सीबीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलों को यह यू-डायस प्रपत्र (डाटा संकलन प्रपत्र) भरना है। जिले का कोई भी विद्यालय वह चाहे प्राइवेट हो या सरकारी और चाहे जिस बोर्ड से संबंधित हो उन सभी को यह महत्वपूर्ण प्रपत्र भरना अनिवार्य है। यह प्रपत्र विद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण प्रपत्र होने के कारण इसी के आधार पर देश के सभी विद्यालयों का अलग-अलग बजट निर्धारण होता है। इसलिए इस प्रपत्र में सभी सूचनाएं सही भरी जानी चाहिए। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वे अपना-अपना यू-डायस प्रपत्र अपने संबंधित बीआरसी केंद्र से संपर्क कर प्राप्त कर लें। केंद्र पर मौजूद कंप्यूटर आपरेटर या यू-डायस प्रभारी से अपना यूजर आईडी और पासवर्ड लेकर इस प्रपत्र को पूर्ण करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि जिले में 28 राजकीय, 96 एडेड, 950 नान एडेड और 14 सीबीएसई बोर्ड से संबंधित विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन सभी को यू-डायस भरना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed