फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   49 corona infected in district, one dead

जिले में मिले 49 कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Thu, 20 May 2021 09:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
49 corona infected in district, one dead
गाजीपुर। जिले में सोमवार की देर शाम 49 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं इलाज के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई। ऐसे में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1357 पहुंच गया है। अब तक कोरोना संक्रमण से 238 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। डेढ़ माह में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।कोरोना की दूसरी लहर से करीब डेढ़ माह से जिले में आए दिन संक्रमितों का आंकड़ा सौ से पार रह रहा था। लंबे समय के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50 से भी कम आने से मेडिकल टीम ने राहत की सांस ली है। देर शाम आई रिपोर्ट में मिले कोरोना संक्रमितों के उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रयास करने में जुटा हुआ है। नए कोरोना संक्रमितों को कंट्रोल रूम में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फोन करके ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही लक्षण की जानकारी ली जा रही है, जिससे गंभीर होने पर तत्काल जिला अस्पताल अथवा एल-टू अस्पताल लाकर उपचार किया जा सके। टीम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर सूची तैयार करने में जुटी हुई है। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि 49 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक कोरोना संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed