फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   47,000 withdrawn via UPI after stealing mobile phone

Ghazipur News: मोबाइल चोरी कर यूपीआई से निकाले 47 हजार रुपये

Tue, 30 Jun 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
47,000 withdrawn via UPI after stealing mobile phone
गाजीपुर। शहर के मिश्रबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में भाभी के प्रसव के लिए साथ पहुंचे युवक की मोबाइल चोरी कर उसके यूपीआई से करीब 47 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के परसा गांव निवासी पीड़ित अंकित वर्मा ने तहरीर देकर जानकारी दी कि दो जून को बड़े भाई की पत्नी को लेकर प्रसव के लिए शहर के मिश्रबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल आया था। प्रसव के लिए उसकी भाभी को भर्ती कर लिया गया, जिसके बाद रात को खाना खाने के बाद परिसर में ही सो गया। अगली सुबह करीब पांच बजे जगने पर उसके पास मौजूद मोबाइल गायब था। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कराने पर सुबह करीब चार बजे एक पीला शर्ट पहने युवक उसके जेब से मोबाइल निकाल हुआ दिखाई दिया। जेब से मोबाइल निकालने के बाद आरोपी अस्पताल से बाहर खड़ी बाइक पर बैठकर निकल गया। इसके कुछ देर बाद ही उसी मोबाइल के यूपीआई से खाते में मौजूद 47 हजार 798 रुपये भी निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed