फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   43 thousand 520 people got vaccinated in mega camp

मेगा कैंप में 43 हजार 520 लोगों को लगा टीका

Mon, 20 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
43 thousand 520 people got vaccinated in mega camp
गाजीपुर। जिले में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित मेगा कैंप के तहत 43520 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। करीब 175 केंद्रों पर आयोजित इस शिविर के सफल संचालन के लिए 200 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लगाई गई थी। इस दौरान टीकाकरण कराने आए लाभार्थियों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बहरियाबाद : स्थानीय प्राथमिक विद्यालय आराजी कस्बा स्वाद द्वितीय पर परिसर नहीं होने से वैक्सीनेशन के लिए आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वजह विद्यालय कस्बा के मध्य मात्र छह फीट की गली में दो मंजिला भवन है। ऐसे में वैक्सीनेशन के दिन थोड़ी सी भी भीड़ होने पर दिक्कत उठानी पड़ी। नंदगंज संवाददाता के अनुुसार नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड टीकाकरण अभियान में 300 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि 20 लोग बिना टीकाकरण के वापस चले गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि प्रथम डोज 260 लोगों को और 40 लोगों ने दूसरे डोज लगवाया। कमोवेश अन्य केंद्रों पर भी टीकाकरण को लेकर अच्छी खासी भीड़ लगी रही। लोग सुबह से ही सेंटरों पर टीकाकरण के लिए पहुंचने लगे थे। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि मेगा कैंप में 43 हजार 520 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed