फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   42 lakh saplings will be planted in 45 days campaign

45 दिनों की मुहिम में लगेंगे 42 लाख पौधे

Thu, 16 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
42 lakh saplings will be planted in 45 days campaign
अमृत महोत्सव के तहत वन विभाग की ओर से इस साल 45 दिनों तक पौधरोपण कराने की तैयारी है। इस दौरान 42 लाख पौध रोपण कराने का लक्ष्य है। इसके लिए विभाग की ओर से 10 लाख 62 हजार 334 गड्ढ़ों की खुदाई का दावा किया जा रहा है। जिसमें से 200 साइटों का चयन कर उसके लिए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। जहां पर्यावरणीय और फलदार गुणवत्तायुक्त पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों की मानें तो जनपद की 26 नर्सरियों में 57 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। इन पौधों की गुणवत्ता के आधार पर नर्सरियों में ग्रेडिंग, रूट कटिंग का काम चल रहा है। साथ ही साइटों की साफ-सफाई और अन्य काम चल रहे हैं। जनपद में पौधरोपण के काम की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों का औचक निरीक्षण 18 जून से शुरू हो जाएगा। अधिकारियों का दल जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण की चल रही तैयारियों का जायजा लेंगे। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद इस महीने के अंत तक नर्सरियों से पौधों का उठान शुरू हो जाएगा जो जनपद के विभिन्न साइटों पर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

बरगद से लेकर आम तक के पौधे लगेंगे
विभाग द्वारा बरगद, पीपल, पाकड़, नीम, आम, अमरूद आदि के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए पौधे नर्सरी में तैयार किए जा चुके हैं। जो जिले के विभिन्न साइटों पर वाहन के द्वारा पहुंचाया जाएगा। इस साल 45 दिनों तक वृक्षारोपण कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां हो रही है। 18 जून से नोडल अधिकारियों का दौरा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, डीएफओ
पिछली बार था 35 लाख था लक्ष्य
वित्त वर्ष 2021-22 में जनपद में करीब 35 लाख पौधरोपण का लक्ष्य था। विभिन्न विभागों के जरिए पौधरोपण कर लक्ष्य को पूरा करने का दावा किया जा रहा है। इसमें सामाजिक वनिकी विभाग की ओर से 11 लाख पौध रोपण का लक्ष्य था जिसने लक्ष्य से अधिक करीब 12 लाख पौधरोपण किया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों और थर्ड पार्टी मानिटरिंग के जरिए रैंडम सैंपलिंग किया गया था। जिसमें मूल्यांकन टीम की ओर से रैंडम सैंपलिंग में 90 फीसदी पौधे जीवित मिले। लेकिन इनके वृद्धि और विकास की स्थितियां अलग-अलग रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed