फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तार से निकली चिंगारी, दो एकड़ फसल राख

तार से निकली चिंगारी, दो एकड़ फसल राख

Wed, 10 Apr 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
तार से निकली चिंगारी, दो एकड़ फसल राख
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कोकिलपुर गांव में बुधवार को दिन में विद्युत तार से निकली चिंगारी से खेत में काटकर रखी गई गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो एकड़ फसल राख में तब्दील हो गई थी।
विज्ञापन

कोकिलपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार को मजदूरों से गेहूं की फसल कटवाया था। उसे सूखने के लिए खेत में छोड़ दिया। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे खेत के पास से गुजरे विद्युत तार से निकली चिंगारी फसल पर जा गिरी। कुछ ही देर में आग की तेज लपटे उठने लगी। जानकारी होते प्रदीप के परिवार के साथ ही अन्य ग्रामीण मौके की तरफ से दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना देने के बाद लोग शोर-शराबा के बीच पंपिंगसेट चालकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो एकड़ फसल जलकर राख हो गई। आग बुझने के बाद 100 पुलिस और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि विद्युत तार पूरी तरह से जर्जर होने की वजह से ढीला हो गए है, जो हवा के हल्के झोंके से भी आपस में सट जा रहे हैं, जिससे शार्ट सर्किट होने की घटनाएं हो रही है। विभाग की लापरवाही का खमियाजा किसानों को परिश्रम की फसल खोकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed