{"_id":"5c87f984bdec22144a271eaa","slug":"41552415108-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के सवाल पर हम सांसद के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के सवाल पर हम सांसद के साथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव-2019 महासंग्राम में कई गड़े मुद्दे निकल कर बाहर आए। किसी ने बंद चीनी मिल का मामला उठाया, तो किसी ने कताई मिल का, तो कुछ लोग नंदगंज औद्योगिक क्षेत्र की उपेक्षा की बात रखी। महासंग्राम में राजनीतिक दलों और आमजन की प्रतिक्रिया मंगलवार को सामने आई। कार्यक्रम के दौरान गैर भाजपा दलों ने जहां केंद्र और प्रदेश में काबिज भाजपा को घेरने की पूरी कोशिश की, वहीं जवाब में भाजपा पदाधिकारियों ने बड़ी समस्याओं के लिए पूर्ववर्ती सरकार की करतूत बताते हुए ठीकरा उनके सिर फोड़ने का काम किया। पूरी परिचर्चा के दौरान भाजपाई सांसद व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा द्वारा कराए गए विकास को गिनाने का काम करते रहे। हालांकि रेलवे में विकास के सवाल पर लोग मनोज सिन्हा के साथ दिखे, लेकिन अन्य क्षेत्रों में उपेक्षा से दुखी भी।
मंगलवार को लोकसभा चुनाव से पूर्व आमघाट गांधी पार्क परिसर में अमर उजाला की डिजिटल टीम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया जानने तथा जनता की नब्ज टटोलने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा की तरफ से पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल और काशी प्रांत के युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, कांग्रेस की तरफ से महामंत्री पंकज दुबे, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, नगर अध्यक्ष शफीक अहमद, समाजवादी पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री सुधीर यादव ने जनता के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान कर्मचारी नेता अंबिका दुबे, समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी, पीसीसी सदस्य अहमद जमाल जैदी ने अपनी बात प्रमुखता से रखी।
महासंग्राम में राष्ट्रीय मुद्दों के साथ स्थानीय मुद्दे भी उठाए गए। बंद पड़ी चीनी मिल और कताई मिल का मुद्दा उठा तो भाजपा के पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने इसके लिए पूर्ववर्ती सरकारों को दोषी ठहराया और कहा कि दशकों से इन जनता से जुड़ी इस समस्या का समाधान गैरभाजपा दलों ने नहीं किया। अब हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। कुछ लोगों ने भाजपा की सरकार को जुमलेबाजों की सरकार बताया। इसे लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी होती रही। समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी ने जिला अस्पताल में भवन बनाने के बाद चिकित्सकों की कमी और दवाओं का घोर अभाव का मुद्दा उठाया। कर्मचारी नेता अंबिका दुबे ने कर्मचारियों के पेंशन का मुद्दा उठाया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि स्वकर प्रणाली का मुद्दा जनता की मांग है, लेकिन इसे समाप्त नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सर्वजीत सिंह, शशिकांत शर्मा, आकाश राय, संजय राय मंटू, सभासद श्याम राय, श्याम चौधरी, दीपू राय, कांग्रेस के रामनगीना पांडेय, सपा के युवा नेता अभिनव सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।