{"_id":"5c44b737bdec222b6e16bbdd","slug":"41548007223-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मबल और एकाग्रता से करें प्रदर्शन- एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मबल और एकाग्रता से करें प्रदर्शन- एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से रविवार को जनपदस्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह तथा क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह में मुख्य अतिथि डा. सिंह ने कहा कि इस प्रकार के मंच प्रदान कर क्लब बच्चों की प्रतिभा के विकास का सराहनीय काम कर रहा है। प्रतियोगियों को उत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे मंचों पर आने से कभी घबराना नहीं चाहिए। इन प्रतियोगिताओं में पूरे आत्मबल और एकाग्रता से प्रदर्शन करना चाहिए। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्द्धन किया। नृत्य प्रतियोगिता पांच वर्गों में संपादित की गई। कनिष्ठ वर्ग में 60, ज्येष्ठ वर्ग में 20, वरिष्ठ वर्ग में 11 समूह में 16 युगल में 30 प्रतिभागियों ने एक से बढ़ कर एक नृत्य की प्रस्तुति की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सौरभ पटेल, अजीत शर्मा तथा आकाश पटेल रहे। विजेताओं को 27 जनवरी को आयोजित वेलफेयर उत्सव में शील्ड तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार तथा क्लब कोषाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत पवन पांडेय, चन्द्रिका प्रसाद तथा क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर किया। क्लब परिवार की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार, प्रमोद बिंद, अविनाश आनंद, अजय यादव, सूर्यरेखमणि, अभी सिंह, संजय वर्मा तथा रामनाथ कुशवाहा आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई। अध्यक्षता स्वामी सहजानंद महाविद्यालय की प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने की।