फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्वामी विवेकानंद के विचार पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक

स्वामी विवेकानंद के विचार पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक

Sun, 20 Jan 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद के विचार पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक
गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर की ओर से जिला युवा सम्मेलन का आयोजन विकास भवन के सभागार में शनिवार को किया गया। इसका शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय सभ्यता और संस्कृति का परचम पूरी दुनिया में लहराया। उनके विचार न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंद ने सौ युवाओं के बल पर बदलाव की परिकल्पना की थी। आप गाजीपुर की तकदीर बदल सकते हैं। जिले में युवा शक्ति को रचनात्मक दिशा में ले जाने के नेहरू युवा केंद्र के सतत प्रयास की सराहना की। उन्होंने युवा मंडलों के पदाधिकारियों को खेल सामग्री एवं राष्ट्रीय युवा सप्ताह के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। प्रवक्ता संतोष तिवारी ने गीत के माध्यम से नारी शक्ति को जागरूक करने का प्रयास किया। एमएन राय ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को बताया। अतिथियों एवं युवाओं का स्वागत केंद्र के लेखाकार सुभाषचंद्र प्रसाद ने किया। स्वागत गीत रूबी और माया ने प्रस्तुत किया। तेतरी देवी के बेटी बचाओ गीत से सभी की आंखें नम हो गई। प्रसिद्ध भोजपुरी लोकगीत गायक जावेद अहमद एवं राकेश कुमार ने भावभीनी प्रस्तुति दी। समारोह में विनोद कुमार राय, पंकज कुमार सिंह, हरिकेश कनौजिया, पारसनाथ सिंह यादव, रामाधार सिंह यादव, कालीचरण चौहान, चंद्रभान सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह यादव तथा रुद्रप्रताप ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed