{"_id":"5c2d03b9bdec2256ae0cbfc6","slug":"41546453945-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घट रही सूरज की रोशनी और बढ़ रही गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट रही सूरज की रोशनी और बढ़ रही गलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। बर्फीली हवा चलने के कारण जनपद में कड़ाके की ठंड जारी है। बुधवार को ग्रामीण इलाके में सुबह कुछ देर के लिए हल्का धुंध छाया रहा। अब तक ठंड से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ठंड के साथ हवा चलने से लोग सुबह शाम कांपने लग रहे हैँ। ठंड व कोहरे की वजह से रेल और सड़क यातायात पर इसका असर पड़ रहा है। जनपद के पीडीडीयू-दानापुर तथा वाराणसी-छपरा रेल मार्ग पर कई रेल गाड़ियां देर से चल रही हैं। हालांकि सड़क यातायात पर फिलहाल कोई खास असर नहीं पड़ा है। लेकिन यात्रियों की कमी के कारण आय में कमी आई है। बुधवार को मौसम का तापमान अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम सात डिग्री रहा। ठंड के साथ गलन की वजह से लोग पूरे दिन घरों में दुबके रह रहे हैं। दोपहर के वक्त थोड़ी धूप निकलने पर बाजार और सड़कों पर चलह-पहल दिखाई दे रही है। फिलहाल ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। ठंड से खासकर उन लोगों का बुरा हाल है, जिनके सिर पर छत नहीं है और वे खुले में रात काटने को मजबूर हैं। ऐसे लोग रेलवे स्टेशन, रोडवेज और मंदिरों में रात गुजार रहे हैं। अभी तक रैनबसेरों में भी लोगों के रखने और खाने-पीने की व्यवस्था नहीं की गई है। नगर में जरूरत के हिसाब से अलाव तक नहीं जलाए गए हैं। आलम यह है कि अलाव की व्यवस्था दुरूस्त न होने से भी गरीब तबके के लोग इधर-उधर भटक रहे हैं।
सीएमओ डा. जीसी मौर्य ने बताया कि ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर हाई होता है और गर्मियों में लो। क्योंकि ठंड के मौसम में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं। इसकी वजह से नसों और धमनियों तक रक्त पहुंचाने के लिए और अधिक प्रेशर की जरूरत होती है। ठंड के साथ-साथ मौसम के पैटर्न में आए अचानक बदलाव का प्रभाव भी ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। 65 साल अथवा उससे अधिक उम्र वाले लोगों में यह समस्या आमतौर पर पाई जाती है।कहा कि तापमान में गिरावट के साथ ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में वजन बढ़ने और शारीरिक रूप से सक्रियता कम होने के कारण भी ब्लड प्रेशर पर उसका असर पड़ता है।
..