फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सात्विक के साथ विनम्रता का व्यवहार करें

सात्विक के साथ विनम्रता का व्यवहार करें

Wed, 02 Jan 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
सात्विक के साथ विनम्रता का व्यवहार करें
मतसा(गाजीपुर)। क्षेत्र के करैला गांव में नव वर्ष के अवसर पर आयोजित पाक्षिक रामचरित मानस सत्संग में पंडित चंद्रेश महाराज ने कहा कि भक्ति पथ के अनुगामी के मार्ग में सात्विक, तामसिक और राजसी प्रवृत्ति के लोग बाधा डालने का प्रयास करते हैं। सात्विक के साथ विनम्रता का व्यवहार करें और आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्राप्त कर यात्रा जारी रखें। तामसी प्रवृत्ति को समाप्त करें और राजसी प्रवृत्ति को आवश्यकता के अनुसार दंडित कर आगे बढ़ जाएं। भक्त किसी भी दशा में अपनी यात्रा रोके नहीं। फिर एक समय वह अवसर अवश्य आएगा जब भक्ति मिलेगी भी और भक्त को सब कुछ प्रदान कर देगी जो कि वह चाहता है, अर्थात भक्ति के मार्ग में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग बाधक बनेंगे, लेकिन भक्त अपनी यात्रा को रोके नहीं। इस आयोजन में संत विश्रामदास, संत भिखारी महाराज, डा. श्यामनारायन, बुच्चा महाराज, तारकेश्वर तिवारी, वेदांतीजी और नगदू यादव ने भी कथामृत का पान कराया। कथा मंच का संचालन विनोद श्रीवास्तव और नरसिंह यादव ने संतों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed