{"_id":"5c0fec72bdec22416f232874","slug":"41544547442-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम जारी करेंगे महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम जारी करेंगे महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
जखनियां। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री अनिल राजभर 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाजीपुर संभावित आगमन की तैयारियों को लेकर पूर्वांचल के सभी जिलों में भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को देर शाम उनका आगमन सनसाइन स्कूल में हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहा कि 29 दिसंबर का कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है और राजभर समाज के लिए एतिहासिक कार्यक्रम है। उक्त अवसर पर प्रधानमंत्री राजभर समाज के संरक्षक, आदर्श, आन, बान शान हमारे पूर्वज महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर डाक टिकट जारी करेंगे।
कहा कि यह राजभर समाज के लिए बहुत बड़ी गौरव की बात है कि पीएम मोदी महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी करेंगे, क्योंकि राजभर समाज का प्रतिनिधित्व हर दल के लोग करते रहे हैं, लेकिन सिर्फ उन्हें छलने का काम किया जा रहा है। हमारे पूर्वज हमारे आदर्श को सम्मान देने का काम सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ही किया है। जबसे सरकार बनी है, राजभर समाज का मान-सम्मान बढ़ता ही जा रहा है। सरकार बनते ही बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने किया। सुहेलदेव एक्सप्रेस का संचालन केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा जी ने किया और अब उनके नाम पर डाक टिकट जारी करने का महत्वपूर्ण काम खुद प्रधानमंत्री जी अपने हाथों से करेंगे। अब इससे ज्यादा गौरव की बात हमारे राजभर समाज के लिए क्या होगी। उन्होंने अपने समाज से आह्वान किया इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में हमें अपनी पूरी ताकत लगा देनी है और यह कार्यक्रम एतिहासिक होगा, जिसे लोग याद रखेंगे। इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी हम लोगों के समाज पर है। मेरा सभी से आग्रह है कि लोग ईमानदारी, वफादारी से साझेदारी करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस अवसर पर राजभर समाज के वरिष्ठ नेता मुराहू राजभर, राजेश राजभर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, भाजपा जिला मंत्री विपिन सिंह, पिछड़ा वर्ग क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रदेव कुशवाहा, महामंत्री योगेंद्र राजभर, अवधेश यति, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, चिंटू गुप्ता, अभिनव सिंह, सतेंद्र राजभर, अशोक गुप्ता मनोज राजभर, संजीव सिंह, यशवंत चौहान आदि उपस्थित थे।