{"_id":"5c0c063ebdec2241bb51dbe9","slug":"41544291902-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर को मुद्दा बना भाजपा जीतना चाहती है लोस चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर को मुद्दा बना भाजपा जीतना चाहती है लोस चुनाव
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकली (गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी की बैठक पियरी गांव में युवा नेता देवनाथ कुशवाहा के आवास पर शनिवार को हुई। इस मौके पर पार्टी के युवा नेता संतोष यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार राम मंदिर के नाम पर दो वर्गों में नफरत फैलाना चाहती है। वह मंदिर को मुद्दा बनाकर लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है, जो अपने मंसूबे में सफल नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, काला धन के मुद्दे पर 2014 का लोकसभा चुनाव जीतने वाली भाजपा सरकार राम मंदिर का मुद्दा उठाकर सामाजिक ताना-बाना नष्ट कर सांप्रदायिक दंगा भड़काने का कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश में अराजकता का दौर चल रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। योगी सरकार असफल है। आरक्षण हमारा हक है। एक साजिश के तहत इसे समाप्त कर दलितों एवं पिछड़ों तथा समाज के कमजोर वर्गों को वंचित किया जा रहा है। युवा वर्ग को अपने अधिकार को हासिल करने के लिए आगे आना चाहिए। समाजवादी पेंशन तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाएं ठंडे बस्ते में डाल दी गईं। सपा-बसपा गठबंधन की बढ़ती हुई ताकत से भाजपा की नींद हराम हो गई है, जिससे भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा। युवा वर्ग को अपने भविष्य को लेकर आत्मचिंतन, मंथन करना चाहिए। बैठक में डॉ. शिवकुमार कुशवाहा, इंद्रदेव, महेंद्र, संतोष, संजय, अंगद, पारस, प्रदीप, कमला, रामलाल, दिलीप, राहुल, विंधयाचल, हरिहर कुशवाहा, ग्राम प्रधान मनोज सोनकर आदि उपस्थित रहे। संचालन युवा नेता देवनाथ कुशवाहा ने किया।