फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मकानों से नकदी और आभूषण की चोरी

मकानों से नकदी और आभूषण की चोरी

Sat, 08 Dec 2018 11:43 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
मकानों से नकदी और आभूषण की चोरी
जखनिया (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के सेमऊर गांव में शुक्रवार की रात चोर एक मकान से करीब एक लाख के आभूषण की चोरी कर दूसरे मकान में घुस गए। इस बीच आहट पाकर महिलाओं की नींद खुल गई। उनके जगते ही वहां से एक बैग लेकर चोर फरार हो गए, जिसमें एक हजार नकदी और करीब 10 हजार के जेवरात थे। पीड़ितों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेमऊर गांव में दूसरे पुरवा के निवासी बल्ली यादव के घर में रात में किसी समय चोर चहारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखे छह सूूटकेस लेकर चंपत हो गए। सुबह जगने पर जब परिवार की महिलाएं कमरे में गई, तो देखा कि सूूटकेस गायब था। इसके बाद वह शोर-शराब करने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांव के बाहर टूटे हुए सूटकेस मिले। पीड़ित ने बताया कि चोर सूूटकेस में रखे करीब एक लाख का जेवरात और हजारों के कपड़े उठा ले गए। उधर, इसी रात चोर सेमउर गांव निवासी मोती सिंह के मकान में घुस गए। सूटकेस सहित अन्य सामान लेकर निकल रहे थे। इसी बीच आहट सुनकर महिलाएं जग गईं। जैसे ही उनकी नजर चारों पर पड़ी, शोर मचाने लगीं। इस पर परिवार के अन्य सदस्य भी जग गए और चोरों को दौड़ लिया। चोर अपने को घिरा देख फायर करते हुए सिर्फ एक बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में एक हजार नकदी और करीब 10 हजार का जेवरात रखा था। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर थाना में दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द की चोरों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed