फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विद्युत चिंगारी से लगी आग, गन्ना की फसल राख

विद्युत चिंगारी से लगी आग, गन्ना की फसल राख

Tue, 04 Dec 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
विद्युत चिंगारी से लगी आग, गन्ना की फसल राख
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर बहरिया गांव में सोमवार की शाम हाईटेंशन तार की चिंगारी से करीब एक बीघा गन्ने की फसल को जलाकर राख हो गई। आग के दौरान ग्रामीण जब तक पहुंचकर कुछ कर पाते, तब तक गन्ने की खड़ी फसल जल चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल प्रशासनिक अफसरों को दी गई। दूसरे दिन किसानों ने समाधान दिवस पर पत्रक सौंप अपनी तकलीफ सुनाई।
विज्ञापन

हरदत्तपुर गांव के सिवान में किसान पतिराम यादव के खेत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। अचानक तार के शार्ट सर्किट होने से चिंगारी निकलकर गन्ना के खेत में गिर गई, जिससे गन्ने में आग लग गई। आग की लपटें पास के श्याम नारायण यादव और रामसेवक यादव के खेत का गन्ना भी जलने लगा। आग की लपटें देख गांव के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन सारा गन्ना जल गया। इस मामले में बिजली विभाग के जेई नाथूराम यादव ने बताया कि किसानों के द्वारा सूचना मिली है। लाइनमैन के द्वारा जांच कराई गया तो पता चला कि आग किसी दूसरे कारणों से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed