फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गंगा में उतराया मिला डूबे किशोरों का शव

गंगा में उतराया मिला डूबे किशोरों का शव

Wed, 22 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
गंगा में उतराया मिला डूबे किशोरों का शव
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित पक्का घाट पर सोमवार की शाम गंगा में नहाते समय कटघरा गांव के दो किशोर डूब गए थे। पूरी रात गोताखोरों द्वारा खोजबीन के दौरान शव नहीं मिले लेकिन मंगलवार की सुबह घटना स्थल से छह किलोमीटर दूर स्थित चकेरी घाट पर किशोरों का शव गंगा में उतराया मिला। पुलिस शवों को कोतवाली ले आई और पंचनामा कर शवों को परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी सुभाष राम का पुत्र नितेश (16), आनंद राम का पुत्र प्रवीण (14) और इसी गांव में अपने ननिहाल में रह रहा सूरज राम (15) सोमवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे नगर के पक्का घाट पर नहाने के लिए पहुंचे थे। नितेश और प्रवीण कपड़ा उतार कर गहरे पानी में कूद गए थे, जबकि सूरज घाट की सीढ़ी पर शैंपू का पाउच लगाने के लिए खोल रहा था। शैंपू निकालने के बाद जैसे ही गंगा की तरफ मुंह किया था तो देखा था कि नितेश और प्रवीण डूब रहे थे। यह देख वह शोर मचाने लगा था। किशोरों को बचाने के लिए घाट पर मौजूद युवकों ने प्रयास किया था, लेकिन वह डूब गए थे। जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों से किशोरों की तलाश शुरू करा दी थी। किशोरों के परिवार के लोग भी घाट पर मौजूद थे। पूरी रात मल्लाह और गोताखोर लाइट के सहारे किशोरों के परिवार वालों के साथ गंगा में तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। खोजते हुए जब दिन में करीब 11 बजे घटनास्थल से छह किलोमीटर दूरी पर स्थित चकेरी घाट पर पहुंचे तो देखा कि दोनों किशोरों का शव गंगा में उतराया हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कोतवाली लाई। पंचनामा भरने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed