फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   फर्जी वोटिंग को लेकर आपस में भिड़े बसपा-सपा समर्थक

फर्जी वोटिंग को लेकर आपस में भिड़े बसपा-सपा समर्थक

Wed, 22 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
फर्जी वोटिंग को लेकर आपस में भिड़े बसपा-सपा समर्थक
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद के चुनाव में बुधवार को शहर कोतवाली के गोराबाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर बसपा और सपा समर्थकों में जमकर झड़प और पत्थरबाजी हुई। घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही बसपा के चेयरमैन प्रत्याशी के पति सहित तीन को हिरासत में ले लिया गया। जबकि सभासद पद के सपा प्रत्याशी का एक समर्थक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सायंकाल फर्जी वोटिंग को लेकर सपा और बसपा के सभासद प्रत्याशी प्रतिनिधि आपस में भिड़ गए। मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी अभी कुछ समझ पाते की दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक पक्ष की ओर से पत्थरबाजी भी शुरू हो गई। मतदान केंद्र पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। झड़प-मारपीट और पत्थरबाजी की जानकारी होते ही डीएम के बालाजी और एसपी सोमेन वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में किया। साथ ही गंभीर रुप से घायल सभासद पद के सपा प्रत्याशी के समर्थक राहुल यादव (25) को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने बसपा के चेयरमैन पद के प्रत्याशी पति शरीफ राईनी, मुसाफिर कुशवाहा और कमलेश कुमार को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed